बाथरूम में मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि
नई दिल्लीः आज के समय में खासतौर से युवा मोबाइल के बिना रह नहीं पाते. ऐसे में वे नहाने जा रहे हो या टॉयलेट मोबाइल अपने साथ ही रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मोबाइल को बाथरूम में ले जाकर आप बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं. जानिए, बाथरूम में मोबाइल ले जाने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.
यूं तो अखबार की जगह मोबाइल ने ले ही ली है लेकिन मोबाइल बाथरूम में ले जाने से आपको मोबाइल पॉट में गिरने का डर भी बना रहता है.
इसमें कोई शक नहीं बाथरूम ऐसी जगह है जहां बहुत से कीटाणु और बैक्टीरिया होते हैं जो हमें बीमार कर सकते हैं. ऐसे में मोबाइल में जर्म्सलगने का डर रहता है.
बाथरूम में आप जिस-जिस चीज को छूते हैं उसमें कीटाणु लगे होते हैं. बेशक आप हाथ तो धो लेते हैं लेकिन मोबाइल को नहीं धो पाते.
ऐसे में आप मोबाइल को बाथरूम में ले जानें से बचें नहीं तो इससे आपको कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं.
ConversionConversion EmoticonEmoticon