आप बेक्रफास्ट में अंडा या केला खाते है? हां, तो ये खबर आपके लिए है

आप बेक्रफास्ट में अंडा या केला खाते है? हां, तो ये खबर आपके लिए है


आप बेक्रफास्ट में अंडा या केला खाते है? हां, तो ये खबर आपके लिए है!
नई दिल्लीः क्या आपने कभी सुना है कि अंडा और केला साथ में खाने से आपकी जान भी जा सकती है. आप भी पढ़कर चौंक गए ना. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है. बात सेहत से जुड़ी है इसलिए लोग परेशान हो रहे हैं. एबीपी न्यूज ने इस वायरल मैसेज की जांच-पड़ताल की.
दावे में अंडे के साथ केला खाने को आपकी सेहत का दुश्मन बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर घूम रहा ये सिर्फ एक दावा नहीं बल्कि चेतावनी भी है. ऐसा कहा जा रहा है कि अंडा और केला साथ में खाने से मौत तक हो सकती है. मैसेज के जरिए बताया जा रहा है कि अंडे और मीठे केले का मिश्रण पेट में जहर बन जाता है जो उसी वक्त जान ले सकता है. इसलिए अंडे के साथ केला कभी ना खाएं. ये डर इस कदर है कि कई लोग अब अपनी प्लेट से केला और अंडा हटाने की सोचने लगे हैं.
अंडे के फायदे-  
भरपूर प्रोटीन देने वाला अंडा और कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख स्त्रोत माना जाने वाला केला ये दोनों ही चीजें लगभग हर घर में खाई जाती हैं. अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन और केल्शियम मिलता हैं. इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है जो शरीर का स्टेमिना बढ़ाने में मददगार साबित होता है. केले से विटामिन भी भरपूर मिलता है.
जहां अंडा सेहत का खास ख्याल रखने वाले यानि जिम जाने वालों की पहली पसंद है तो वहीं केले के भी अपने फायदे हैं.
केले के फायदे-
केले में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है. इससे ब्लड प्रेशर ठीक रखने में भी मदद मिलती है. इतना ही नहीं, आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में केला तनाव दूर रखने में मदद करता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है.
क्या कहते हैं डॉक्टर-
इस मैसेज की पड़ताल के लिए एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर अतुल गोगिया से बातचीत की. डॉ. अतुल गोगिया ने बताया कि इसका कोई साइंटिफिक रिजन नहीं है लेकिन ऐसे एलर्जी तो हो सकती है.
अतुल गोगिया से जब सवाल किया गया कि क्या कोई ऐसा मिश्रण है जिसे खाते वक्त सावधान रहने की जरूरत है. तो उन्होंटने ऐसे किसी भी मिश्रण से इंकार किया है.
डॉ. अतुल ने बताया कि कई लोगों को फूड एलर्जी रहती है. अंडे और चाइनीज खाने से एलर्जी हो सकती है. पहली बार कोई चीज खाने पर पता नहीं चल पाता लेकिन पता चलने पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए.
नतीजे-
इस वायरल मैसेज के नतीजों के रूप में पाया गया कि यह भी सच है कि लोगों पर किसी भी खाने का असर अलग-अलग हो सकता है यानि कोई चीज एक के लिए फायदेमंद है तो है तो वहीं चीज दूसरे को नुकसान भी पहुंचा सकती है.
ऐसे में ये साफ है कि अंडा और केला साथ में बिना किसी डर के खाया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है तो सावधान रहें.
Previous
Next Post »