गर्मियों में ठंडे पानी के बजाए पीएं शिकंजी होंगे ये फायदे
नई दिल्लीः गर्मियां दस्तक दे चुकी हैं. गर्मी के मौसम में हर समय कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है. आज हम आपको बता रहे हैं समर ड्रिंक्स के बारे में. समर ड्रिंक्स की जब बात आती है तो शिंकजी का नाम सबसे पहले सामने आता है. शिकंजी ऐसा ड्रिंक है जो घर में आसानी से कम समय में बन सकता है. तो डॉ. शिखा शर्मा से जानते हैं कैसे बनाएं हेल्दी शिकंजी और क्या हैं इसके फायदे.
- शिकंजी बनाने के लिए नींबू, काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च, पुदीना और गुड की जरूरत होती है. आप चाहे तो थोड़ा सा सोडा भी डाल सकते हैं.
- शिंकजी बनाते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा चीनी का इस्तेमाल ना करें. शिंकजी में बहुत ज्यादा मीठे के इस्तेमाल से वो एसिडिक हो सकती है.
- चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा हेल्दी शिकंजी बन सकती है. गुड में आयरन होता है.
- ठीक ऐसे ही भुने जीरे में इम्यून सिस्टम बढ़ाने की क्षमता होती है. यानि ये एंटी इंफेक्टिव होता है. इसमें मौजूद पौटैशियम और कॉपर पाया जाता है.
- शिंकजी में बहुत खूबियां हैं. ये आसानी से प्यास बुझा देती है. इसका कारण है इसमें पाए जाने वाले इलेक्ट्रॉलाइट्स.
- गर्मियों में शिकंजी पीने से इलेक्ट्रॉलाइट्स मिलता है. ये समर्स में शरीर के लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, गर्मियों में पसीना बहुत आता है. ऐसे में पानी के साथ-साथ शरीर से इंपोर्टेंट इलेक्ट्रॉलाइट्स बह जाते हैं. गर्मियों में शर्बत या कूलर ड्रिंक से इनकी कमियां दूर होती है.
- शिंकजी दिन में 2 से 3 बार पी सकते है. शिंकजी एक तरह का माउथ फ्रेशनर भी है. इससे इससे दांतों और मसूड़ों की समस्या में आराम मिलता है.
- हाजमा ठीक रखने के लिए भी खाने के बाद शिकंजी पीना लाभदायक है.
ConversionConversion EmoticonEmoticon